यूपीएससी इंटरव्यू के लिए 'स्मार्ट ऐस्पिरेंट' बनने को लेकर आईएएस अधिकारी के ट्वीट्स हुए वायरल
यूपीएससी इंटरव्यू की तैयारी को लेकर आईएएस अधिकारी जितिन यादव के ट्वीट्स वायरल हो गए हैं। उन्होंने लिखा, "एक स्मार्ट ऐस्पिरेंट न केवल इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करता है...बल्कि यूपीएससी चेयरमैन और इंटरव्यू बोर्ड के प्रमुख सदस्यों की पृष्ठभूमि जानने की भी...कोशिश करता है।" उन्होंने यूपीएससी चेयरमैन डॉ. मनोज सोनी और अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी भी साझा की।