आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने यूपीएससी परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक कार्यक्रम में मैथिली भाषा की ठेठी बोली में बात करते दिख रहे हैं। शुभम ने कहा, "मुझे ठेठी अच्छे से नहीं आती...मां ने सब कुछ सिखाया लेकिन मातृभाषा नहीं सिखाई।" वहीं, शरण ने कहा, "अपनी भाषा की मिठास।"