संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2020 पास करने वाले उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। इसमें आईआईटी बॉम्बे से ग्रैजुएट व टॉपर शुभम कुमार ने 1,054 अंक (फाइनल स्कोर) हासिल किए जबकि दूसरी रैंक पर रहने वाली जागृति अवस्थी ने 1,052 अंक प्राप्त किए। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली अंकिता जैन को 1,051 अंक मिले।