यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2020 में दूसरी रैंक लाकर महिलाओं में टॉप करने वाली 24-वर्षीय जागृति अवस्थी भोपाल (मध्य प्रदेश) निवासी हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) से बी.टेक. (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया है। जागृति 2017 में बतौर टेक्निकल ऑफिसर बीएचईएल से जुड़ी थीं और 2019 में यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी।