inshorts

यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय सस्पेंड, अब तक 30 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव संजय उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, यूपी एसटीएफ ने बड़ौत (बागपत) क्षेत्र में पेपर लीक कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।