यूरोप के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों ने बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया जिससे महाद्वीप फिर महामारी का केंद्र बन गया। स्लोवाकिया, चेक गणराज्य, नीदरलैंड और हंगरी में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिज़ीज़ प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल ने 40+ उम्र वालों को प्राथमिकता के साथ सभी वयस्कों के लिए वैक्सीन बूस्टर की सिफारिश की है।