inshorts

यूरोप के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक 'द फिंगर कटर' को किया गया गिरफ्तार

यूरोप के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक बेल्जियम का नागरिक स्विट्ज़रलैंड में गिरफ्तार हुआ है। 'फिंगर कटर' नाम से कुख्यात 35-वर्षीय फ्लोर ब्रेसर्स को 2020 में 4 साल की जेल की सज़ा सुनाए जाने के बाद से उसकी तलाश जारी थी। वह दक्षिण अमेरिका से यूरोप कथित तौर पर कई टन कोकेन की तस्करी वाले गैंग से जुड़ा है।