यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़िया परमाणु संयंत्र के आखिरी रिएक्टर को किया गया बंद

यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़िया परमाणु संयंत्र के आखिरी रिएक्टर को बंद कर दिया गया है। इलाके में लड़ाई (रूसी हमला) तेज़ होने पर परमाणु विकिरण से बचने के लिए ऐसा किया गया है। छह रिएक्टर वाले संयंत्र को इलाके में लड़ाई के परिणामस्वरूप उसकी सभी बिजली लाइन काटने के बाद पिछले सप्ताह ग्रिड से हटाया गया था।