यूरोप में 8 यूक्रेनी दूतावासों पर मिले जानवर की आंख वाले पैकेज: यूक्रेनी विदेश मंत्रालय

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूरोप के 8 देशों के यूक्रेनी दूतावास पर खून से लथपथ जानवर की आंख वाले पैकेज मिले हैं। ये पैकेज यूरोप के हंगरी, इटली, नीदरलैंड्स, पोलैंड, क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया, स्पेन और चेक रिपब्लिक के यूक्रेनी दूतावास में मिले हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, "आतंक और धमकी का सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है"