यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईयू रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से संबंधित यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज़ करने पर सहमत हो गया है। रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए गुरुवार रात ईयू के नेताओं ने बैठक की थी। प्रतिबंधों में पुतिन पर ट्रैवल बैन शामिल नहीं है।