जर्मनी के वाइस चांसलर और आर्थिक मंत्री रॉबर्ट हेबेक ने कहा है, "हम यूरोप में युद्ध के कगार पर हो सकते हैं और यह बिलकुल दमनकारी और धमकी भरा है।" हालांकि, हेबेक ने अपने इस बयान के संदर्भ पर विस्तार से बात नहीं की। गौरतलब है कि यूक्रेन में युद्ध की आशंका के बीच रूस और पश्चिमी देश आमने-सामने हैं।