inshorts

यूरोपियन यूनियन ने आईफोन सहित सभी उपकरणों के लिए दिया यूएसबी-सी पोर्ट का प्रस्ताव

यूरोपियन यूनियन की कार्यकारी शाखा यूरोपियन कमीशन ने यूएसबी-सी को सभी स्मार्टफोन, टैबलेट, कैमरा, हेडफोन्स, पोर्टेबल स्पीकर्स और वीडियोगेम कॉन्सोल के लिए मानक पोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है। ऐप्पल के आईफोन पर इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना है जिसके ज़्यादातर फोन्स लाइटनिंग पोर्ट के साथ आते हैं। इसका उद्देश्य ई-वेस्ट घटाना और यूज़र्स की परेशानी कम करना है।