यूहीं चला चल राही: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर कार चलाने का वीडियो शेयर करते हुए फडणवीस

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धी महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) पर कार चलाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उनके बगल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बैठे हुए दिख रहे हैं। फडणवीस ने एक्सप्रेसवे को 'सुरक्षित' बताते हुए लिखा, "यूहीं चला चल राही।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।