inshorts

यूज़र ने कहा- जाफर पाक को चीयर करते हैं; उन्होंने पाक के खिलाफ अपने दोहरे शतक का किया ज़िक्र

इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान दौरे से हटने के फैसले के विरोध में वसीम जाफर के ट्वीट के बाद कई ट्विटर यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। एक ने लिखा, "वसीम भाई वही हैं जो...भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान को चीयर करते हैं।" जाफर ने जवाब में 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाए अपने दोहरे टेस्ट शतक का स्कोरकार्ड शेयर किया।