यूज़र ने पूछा 'सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्रिकेट खेल सकते हैं?'; दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

दिल्ली पुलिस ने एक यूज़र के 'क्या हम सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ क्रिकेट खेल सकते हैं?' ट्वीट पर लिखा है, "यह 'सिली पॉइंट' है, सर...यह 'एक्स्ट्रा कवर' लेने का समय है। साथ ही दिल्ली पुलिस 'कैचिंग' में माहिर है।" यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "क्या गुगली है।"