यूज़र ने स्टेन से कहा- बुमराह आपसे बेहतर हैं, उन्होंने कहा- बिल्कुल, मैं रिटायर हो चुका हूं

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पेसर डेल स्टेन द्वारा एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद एक यूज़र ने कमेंट किया, "जसप्रीत बुमराह आपसे बेहतर हैं।" स्टेन ने उसे जवाब दिया, "बिल्कुल, मैं मानता हूं वह (मुझसे बेहतर) हैं (क्योंकि) मैं रिटायर हो चुका हूं।" 38-वर्षीय स्टेन ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।