यूज़र्स का दावा, अकाउंट वेरिफाई करने के लिए इंस्टाग्राम मांग रहा वीडियो सेल्फी
'द वर्ज' के मुताबिक, कई यूज़र्स ने दावा किया है कि मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अकाउंट वेरिफाई करने को लेकर कई ऐंगल्स से चेहरे की पुष्टि के लिए वीडियो सेल्फी मांगना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नावारा द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में इंस्टाग्राम के हवाले से लिखा है, "हम बायोमीट्रिक डेटा एकत्रित नहीं करेंगे।"