ये चीज़ें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी: महाकाल मंदिर में रील्स के वीडियो को लेकर एमपी के गृह मंत्री
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकाल मंदिर परिसर में कई लड़कियों के रील्स वीडियो सामने आने के बाद राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, "बच्चियों से विनम्र प्रार्थना है कि पवित्र स्थान छोड़ें...वीडियो बनाने के और भी स्थान हो सकते हैं।" उन्होंने कहा, "इस तरह की चीज़ें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी...धार्मिक आस्थाओं से किसी को...खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।"