ये भारत के सामर्थ्य को दिखाता है: 10 दिन के भीतर 3 करोड़ किशोरों के टीकाकरण पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बताया कि देश में अब तक 15-18 आयु वर्ग के 3 करोड़ किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने कहा, "ये भारत के सामर्थ्य को दिखाता है...इस चुनौती से निपटने की हमारी तैयारी को दिखाता है।" बकौल पीएम, देश में लगभग 92% वयस्क जनसंख्या को पहली डोज़ लग चुकी है।