योगगुरु रामदेव ने 'महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं' वाले अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो को 'संदर्भ से बाहर' बताते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और किसी को ठेस पहुंची है तो वह खेद जताते हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र महिला आयोग ने रामदेव को नोटिस भेजा था।