योगी जी, ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट: यूपी की सोसायटी के बाहर लगा बैनर

उत्तर प्रदेश में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित एक सोसायटी के गेट पर वहां रहने वाले लोगों ने 'योगी जी, ध्वस्त करा दीजिए हमारा अपार्टमेंट' वाला बैनर टांग दिया है। लोगों ने कहा, "इमारतों में कई दरारें आ गई हैं...निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई...हमें डर है कि ये ढह सकती हैं...प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।"