योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की कॉर्डिनेशन कमिटी से दिया इस्तीफा

'स्वराज इंडिया' के नेता योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कॉर्डिनेशन कमिटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एसकेएम को लिखे पत्र में कहा है, "मैं अपनी पार्टी 'स्वराज इंडिया' के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के साथ समन्वय की कोशिश में लगा हुआ हूं। मेरी उम्मीद है कि इन कोशिशों से किसान आंदोलन के हाथ भी मज़बूत होंगे।"