योजनाएं लाते समय सरकार को उनके आर्थिक प्रभाव भी ध्यान में रखने चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार को किसी भी योजना को लाते समय हमेशा वित्तीय प्रभाव को ध्यान में रखना चाहिए। कोर्ट ने ‘शिक्षा का अधिकार’ का हवाला देते हुए कहा, "यह एक उदाहरण है जहां एक अधिकार बना दिया गया लेकिन स्कूल कहां हैं?" कोर्ट ने प्रताड़ित महिलाओं से संबंधित याचिका की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।