inshorts

यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय शख्स को सिंगापुर में मिली 1 साल जेल व 3 बार बेंत मारने की सज़ा

सिंगापुर की एक अदालत ने 11-वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए भारतीय नागरिक जीवनंदन गोविंदन को 1 साल जेल की सज़ा सुनाई है। वहीं, गोविंदन को 3 बार बेंत मारने की भी सज़ा मिली है। पेशे से इंजीनियर गोविंदन ने पिछले साल फरवरी में नशे की हालत में नाबालिग का पीछाकर घटना को अंजाम दिया था।