यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर गए जर्मनी: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर जर्मनी जाने की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि प्रज्वल की जर्मनी यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय से ना कोई राजनीतिक मंज़ूरी मांगी गई और ना ही यह जारी की गई। रेवन्ना 27 अप्रैल को जर्मनी रवाना हुए थे।