यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने भारत लौटने से पहले दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका
कर्नाटक में सैकड़ों महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने भारत लौटने से पहले बेंगलुरु की सत्र अदालत में अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौटने को लेकर 30 मई का टिकट बुक कराया है और संभावना है कि वह 31 मई को बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।