यौन शोषण के आरोपों के बीच प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का मामला हुआ दर्ज
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप के मामले के अलावा अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया है। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।