यौन शोषण को लेकर बॉम्बे एचसी का 'स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट' वाला फैसला एससी ने किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट का एक फैसला गुरुवार को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपियों को सज़ा देने के लिए 'स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट' ज़रूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यौन अपराधों में पॉक्सो ऐक्ट के तहत दोषी ठहराने के लिए 'स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट' नहीं बल्कि 'यौन मंशा' सबसे अहम है।