दिल्ली की एक अदालत के अनुसार, महिला द्वारा सहमति से यौन संबंध बनाने का मतलब यह नहीं कि उसने मां बनने का अधिकार खो दिया है। रेप के आरोपी द्वारा ज़बरदस्ती गर्भपात कराने के केस में कोर्ट ने कहा, "यौन संबंध भले सहमति से बने...लेकिन पार्टनर द्वारा जबरन गर्भपात कराकर प्रजनन के अधिकार का उल्लंघन करने से...सहमति चली जाती है।"