भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने हाल ही में अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में ₹3.5 करोड़ का 4+2 बेडरूम विला खरीदा है। सोशल मीडिया पर विला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्राइवेट लिफ्ट, प्राइवेट पूल, टैरेस गार्डन और रूफटॉप बार है। विला में रिंकू ने वह बैट भी फ्रेम करवाया है जिससे उन्होंने आईपीएल में लगातार 5 छक्के जड़े थे।