रिंकू सिंह के साथ वायरल हुईं शाहरुख की बेटी सुहाना की तस्वीरें निकलीं AI जेनरेटेड

कई सोशल मीडिया यूज़र्स क्रिकेटर रिंकू सिंह और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बीच और होटल के कमरे की साथ की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीरें असली नहीं हैं बल्कि एआई जेनरेटेड हैं। गौरतलब है कि रिंकू सिंह की शादी सपा सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की है।