सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह से पूछ रहा है, "आपकी अपनी निजी राय क्या है, आप पाकिस्तान आना चाहते हो।" इसके बाद रिंकू सिंह गुस्से में शख्स से कहते हैं, "वीडियो बंद कर।" गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी।