क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और उन्हें समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ होने वाली शादी का निमंत्रण दिया है। रिंकू ने मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "हमारे लिए खास पल।" रिंकू और प्रिया की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होनी है।