झारखंड में पिता ने नींद में सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, फिर खुद दी हत्या की जानकारी

रांची (झारखंड) में मानसिक रोगी पिता ने मंगलवार को नींद में सोए अपने 17 वर्षीय बेटे नितेश पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद पिता ने खुद ही घरवालों को इसकी जानकारी दी। नितेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More