रांची के अस्पताल की शर्मनाक करतूत, बच्चे की लाश के 'इलाज' के नाम पर कई दिनों तक वसूले पैसे

रांची (झारखंड) के एक निजी अस्पताल द्वारा एक बच्चे की मौत के बाद भी उसे 4 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर उसके परिजनों से लगातार पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस अमानवीय हरकत ने चिकित्सा पेशे की गरिमा को कलंकित किया है।