रांची की जेल में शराब व GST घोटाले के 2 कैदियों ने लगाए ठुमके, 2 अफसर किए गए सस्पेंड

रांची (झारखंड) स्थित बिरसा मुंडा कारगार के हॉल में 2 कैदियों ने ठुमके लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। डांस कर रहे दोनों कैदियों की पहचान शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने जांच के बाद 2 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।