रेंज रोवर से 2 लोगों को रौंदकर भागा BJP विधायक का भतीजा, एक की मौत
अहमदाबाद में बीजेपी विधायक दिनेश कुशवाहा के 35-वर्षीय भतीजे राघवेंद्र कुशवाहा द्वारा हिट-ऐंड-रन का मामला सामने आया है। आरोप है कि राघवेंद्र ने दिवाली पार्टी से लौटते समय अपनी रेंज रोवर कार से दो बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना में बाइक चला रहा रैपिडो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठे पैसेंजर की मौत हो गई।