फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना द्वारा मिस्र को 3-2 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद कप्तान लियोनेल मेसी रो पड़े। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच में 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागे। मेसी ने फर्स्ट हाफ में पेनल्टी गंवाने के बाद 83वें मिनट में गोल किया।