अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से शुक्रवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सोने का दाम $2,990.09/औंस (₹2.6 लाख/औंस) पर पहुंच गया जो कि एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें 0.2% चढ़कर $2,996.70/औंस पर पहुंच गई हैं।