एप्पल का मार्केट कैप सोमवार को $4 ट्रिलियन के करीब पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के लेटेस्ट आईफोन (iPhone 17) की मज़बूत बिक्री पर इसके शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। गौरतलब है, फिलहाल किसी कंपनी का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन नहीं है और $3.9 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ एप्पल दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।