रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी में बेची अपनी पूरी हिस्सेदारी

दिग्गज निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने ई-गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, जून तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं है जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी में उनकी हिस्सेदारी या तो न के बराबर है या नहीं है।