कोट्टायम (केरल) के एक नर्सिंग कॉलेज में पहले वर्ष के 3 छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में तीसरे वर्ष के 5 सीनियर छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, रैगिंग के दौरान पीड़ितों को नग्न खड़ा कर उनके प्राइवेट पार्ट्स से डंबल लटकाए गए। उन्हें कंपास से घायल भी किया गया व उनके जख्मों पर लोशन लगाया गया।