'आप' सांसद राघव चड्ढा के मुताबिक, उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है। इसपर स्तंभकार निधि राज़दान ने अपने नाम से बने पैरोडी अकाउंट से हुए ट्वीट 'अच्छे से ईमेल चेक कर लो' पर प्रतिक्रिया दी है। हार्वर्ड में पढ़ाने को लेकर फिशिंग अटैक की शिकार हो चुकीं निधि ने लिखा, "यह बुरा...सुझाव नहीं है।"