रोज़ाना 6 घंटे फोन का इस्तेमाल करने वाले बच्चों के लिए मनोचिकित्सक ने दी चेतावनी

मनोचिकित्सक डॉ. रूबेन जॉन के अनुसार, रोज़ाना 6 घंटे से अधिक स्क्रीन इस्तेमाल करने वाले बच्चों में ध्यान की कमी/ चिड़चिड़ापन/नींद की समस्या/सामाजिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बकौल डॉक्टर, लगातार नोटिफिकेशन बच्चों को स्क्रीन पर निर्भर बनाते हैं। उन्होंने अभिभावकों को स्क्रीन-फ्री समय तय करने और बच्चों को आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी।

Load More