रोज़ाना सिर्फ ₹33 की बचत से बन जाएगा ₹19 लाख का फंड! समझें म्यूचुअल फंड व SIP निवेश का गणित
रोज़ाना सिर्फ ₹33 की बचत यानी हर महीने ₹1,000 की SIP से बड़ा फंड बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई निवेशक म्यूचुअल फंड में 25-साल तक हर महीने ₹1,000 SIP के ज़रिए निवेश करे और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले तो कुल ₹3 लाख का निवेश कंपाउंडिंग के दम पर बढ़कर करीब ₹19 लाख हो सकता है।