राजा भैया ने खरीदा ₹30 लाख कीमत का घोड़ा

प्रतापगढ़ (यूपी) के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने अस्तबल में नया घोड़ा शामिल किया है। राजा भैया ने अपने घोड़े का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उसे टीका लगाया, आरती उतारी और नारियल फोड़कर उसे अस्तबल में एंट्री दिलाई। घोड़े का नाम ट्रोजन रखा गया व इसकी कीमत ₹20-₹30 लाख बताई जा रही है।