राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर, CWG 2026 में भारत का तीसरा वेटलिफ्टिंग पदक
भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पुरुष 65 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर ग्लासगो में भारत को वेटलिफ्टिंग का तीसरा पदक दिलाया है। उन्होंने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा, कुल 286 किग्रा वज़न उठाया। मलेशिया के अज़निल मुहम्मद ने 299 किग्रा के 'कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड' के साथ गोल्ड मेडल जीता है।