inshorts

क्या है स्पॉट-क्लीनिंग, जिससे बचती है रोज़ पोछा लगाने की मेहनत?

घर में रोज़ पूरे फर्श पर पोछा लगाना ज़रूरी नहीं है। 'एबीपी' के मुताबिक, अगर फर्श पर चाय/दूध/पानी/खाना गिर जाए तो सिर्फ उसी जगह को तुरंत साफ करना स्पॉट-क्लीनिंग कहलाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, सामान्य तौर पर हफ्ते में कम-से-कम एक बार पोछा लगाना ठीक है लेकिन यह घर में लोगों की संख्या/आवाजाही पर निर्भर करता है। सफाई से पहले झाड़ू/वैक्यूम ज़रूर करें।