राज्यपाल सीवी आनंद से मिले मुर्शिदाबाद हिंसा में बेघर हुए परिवार, किया मदद का आग्रह

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बेघर हुए लोगों ने गुरुवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। पीड़ितों ने राज्यपाल से कहा कि उनके घरों को लूट लिया गया और दुकानों व संपत्तियों में आग लगा दी गई। पीड़ितों ने राज्यपाल से सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवज़ा दिलाने में मदद करने का आग्रह किया है।