राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन आज रात 10 बजे तक रहेंगे बंद
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते राजीव चौक समेत मेट्रो के 45 स्टेशन 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। DMRC ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और ज़रूरी अपडेट साझा किए जाएंगे। ये स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से बंद हैं।